फिल्म समीक्षा: नो लिमिट

 



जलन ऐसा भाव है जो इंसान पर हावी होने के बाद उसे उसकी इंसानियत से अलग कर देता हैं ।
कुछ लोग आपको कामयाब देखना चाहते है, लेकिन खुद से ज्यादा नही ।

रोक्साना ऑब्रे को उसके नानाजी बचपन के किसी ट्रामा से दूर करने के लिए पानी में डाइव करना सिखाते हैं ।
 
रोक्साना को पानी मे जो सुकून मिलता है, वो कही और नही । बिल्कुल एक अलग ही शांत दुनिया में खो सा जाना, जहाँ खुद के सिवा कोई और नही ।

रुचि बढ़ने पर रोक्साना अपनी पढ़ाई छोड़कर फ्री डाइविंग कोर्स करने निकल पड़ती हैं । 

वहाँ उसकी मुलाकात फेमस फ्री डाइवर पास्कल गोटियोर से होती हैं ।  पहली नज़र में दोनों को प्यार हो जाता हैं । रोक्साना उसकी स्टूडेंट के साथ साथ उसकी प्रेमिका भी बन जाती हैं ।

पास्कल अपनी टीम के साथ नए लोगो को ट्रेनिंग देता हैं । उसने अपने सभी रिकॉर्ड अपनी टीम के साथ मिलकर बनाएं होते हैं ।

अच्छी डाइव करने के लिए हमेशा अपने साथ एक साथी रखे, गहरा डाइव करने की कोशिश न करे और मन को हमेशा बिल्कुल शांत और तनावमुक्त रखें ।

साथ ही दर्द सहने की अदभुत क्षमता आपको बेहतरीन फ्री डाइवर बनाती हैं । पास्कल इसमे माहिर होने की वजह से उसके नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं ।

रोक्साना की ट्रेनिंग शुरू होती है । उसे जल्द ही पता चल जाता है कि यह कितना जोखिम भरा काम हैं । लेकिन उसका गोताखोरी का यह जुनून खत्म नही होता बल्कि और बढ़ जाता हैं ।

पास्कल रोक्साना को गोताखोरी की बारीकियां सिखाता है और रोक्साना जल्द ही इसमे माहिर हो जाती हैं और 56 मीटर की गोताखोरी का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेती हैं ।

पास्कल के नाम 172 मीटर तक का रिकॉर्ड है और एक नए गोताखोर ने 174 मीटर का रिकॉर्ड बना कर उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया । 

पास्कल अपने नया रिकॉर्ड 176 मीटर का बनाना चाहता है, लेकिन शारीरिक अक्षमता की वजह से नाकामयाब रहता हैं । पास्कल हार मानने को तैयार नही । वह फिर से कोशिश करता है लेकिन उसे फिर नाकामयाबी मिलती हैं । डॉक्टर उसे इस पेशे से दूर रहने की सलाह देते हैं, अन्यथा जान का खतरा हैं ।

पास्कल को रोक्साना में संभावनाएं नज़र आती हैं। वो उसे नए रिकॉर्ड के लिए ट्रेनिंग देना शुरू करता हैं ।

नए रिकॉर्ड न बना पाने की कसक पास्कल के दिमाग मे हमेशा चलती रहती हैं और कमतरी का अहसास भी उसे जलन की भावना भरता चला जाता हैं ।

इस बीच पास्कल का मेल ईगो रोक्साना से टकराने लगता हैं ।

पास्कल का अफेयर भी रोक्साना को अंदर से तोड़ने लगता हैं । लेकिन बावजूद इसके वो अपना प्रशिक्षण जारी रखती हैं ।
इधर रोक्साना अपनी ट्रेनिंग से खुद को नो लिमिट कॉम्पिटिशन के लिए तैयार कर लेती हैं लेकिन....आगे आप मूवी में देखिए।

मूवी में दोनो को ट्रामा में दिखाया गया । ट्रामा अक्सर इंसानो को तोड़ के रख देता है लेकिन अगर जिंदा रहने की जिद हो तो वही ट्रामा उसे ऊंचाइयों पर भी पहुँचा देता हैं । अपनी एनर्जी को बस डायरेक्शन देना आना चाहिए ।

कुछ लोगो मे किसी के साथ कुछ गलत करने पर गिल्ट का भाव नही रहता क्योकि उनके नज़रिये से वो अपनी जगह सही होते हैं ।

अगर आपकी वजह से कोई ऊंचाइयों को छूता है तो क्या आपको उसे गहराइयों में डुबाने का हक मिल जाता हैं ?

कोई भी टीचर अपने स्टूडेंट को सिर्फ एक दिशा देता है । प्रतिभा स्टूडेंट में जन्मजात होती हैं । 

जेनेटिकल के साथ यदि एनवाईरोमेंटल अनुकूलता में मिले तो उसे कामयाब होने से कोई नही रोक सकता ।

मूवी के कुछ अंतरंग सीन फैमिली के साथ देखने लायक नही हैं।

यह मूवी सत्य घटना से प्रेरित हैं, एक बार देखी जा सकती हैं ।

शुक्रिया । 💫

No Limit (2022)
Hindi English
Thriller/Romance
Netflix

No comments