Ashfaq Ahmad
हर महीने पाइये अशफ़ाक़ अहमद की मुफ्त थ्रिलर ई-बुक्स!
अभी फॉलो करें: Amazon • Goodreads • Bookbub •:

फिल्म समीक्षा: द डिस्क्लोज़र डे

 


"इस ब्रह्मांड में हम अकेले नही ।"

जेनेसिस में लिखा है कि मनुष्य गॉड द्वारा बनाई गई सर्वश्रेष्ठ रचना हैं...क्या वाकई में ऐसा हैं ? 
अगर यह पता चले कि मनुष्यो से ज्यादा श्रेष्ठ रचना इस दुनिया मे मौजूद हैं...हमे कैसा लगेगा ?
मनुष्यो के बाद श्रेष्ठ गॉड को ही माना जाता हैं अगर कोई और हैं तो गॉड पर से भरोसा उठ जाने का पूरा खतरा हैं ।

अब इतना बड़ा ब्रह्मांड केवल मनुष्यो के लिए तो हो नही सकता । मनुष्यो के लिए पृथ्वी काफी हैं, यहाँ अनेको ब्रह्माण्ड होने की क्या जरूरत ।

मूवी के पहले मुख्य किरदार डेनियल के हाथ कुछ ऐसा लगता है जो बहुत गोपनीय हैं । यह राज़ डेनियल को डिस्क्लोज करना हैं ।

मूवी का दूसरा मुख्य किरदार मार्गरेट हैं । जब मार्गरेट एक चिड़िया को देखती है तो उसकी दुनिया बदल जाती हैं । उसमे ऐसी मानसिक क्षमता आ जाती है जिससे वो किसी भी मनुष्य के दिमाग मे चल रही घटनाओं को समझने लगती हैं और ऐसी भाषा बोल सकती है जो उसने कभी सीखी नही ।

मूवी का तीसरा किरदार ह्यूगो का है जो इन दोनों किरदारों को आपस मे जोड़ता हैं और चौथे किरदार में विलेन के रूप में नोआ स्केनलोन हैं ।

इन सभी किरदारों में सबसे बेहतरीन अभिनय मार्गरेट का हैं ।

पूरी मूवी इन चारों किरदारों के ईर्दगिर्द चलती हैं । तीन किरदार दुनिया को एक नई अस्तित्व से रूबरू करवाना चाहते है जबकि चौथा किरदार उन्हें ऐसा करने से रोकता हैं ।

मूवी शुरू में समझ नही आती, लेकिन धीरे धीरे परते खुलने पर मूवी की स्टोरी समझ आने लगती हैं । 
मार्गरेट का मौसमी न्यूज़ देने वाला सीन गजब का हैं । इसमे बोली गई भाषा केवल डेनियल को ही समझ आती हैं । ऐसा क्यों होता है, इसका खुलासा मूवी में आगे होता हैं ।

मूवी में मार्गरेट के द्वारा अनजान लोगों को पहचानने, उनकी निजी जीवन की जानकारी देने के सभी दृश्य अचंभित करते हैं। 

क्या एलियन के होने का सीक्रेट दुनिया को बताया जाना चाहिए ?

यह मूवी साइंस फिक्सेशन प्रेमियों के लिए मास्टरपीस मूवी हैं । वेसे भी स्टीफन स्पीलबर्ग की मूवी एक अलग ही रोमांच और संतुष्टि देती हैं ।

मूवी को डायरेक्शन, अभिनय और बेहतरीन फिल्माकंन के लिए देखा जाना चाहिए ।  मूवी अंत मे पार्ट 2 का इशारा देती हैं ।

"यह है डिस्क्लोजर डे....हम सबको यह देखने और जानने का हक हैं ।"

और अंत में "सुनिए".............

शुक्रिया । 💫

The Disclosure Day (2026)
Hindi English
Sci-fi 
2h 25m
6.5/10
Theater/Prime Video
#Thedisclosureday
#moviereview

No comments