फिल्म समीक्षा: ब्लैक


एक बॉक्स में एक बिल्ली को रख दे और उसी बॉक्स में जहर मिला केक रख दे तो वो बिल्ली जिंदा रहेगी या मर जाएगी ?

दोनो ही संभावनाएं है क्योकि हम हमारी टाइम लाइन में सिर्फ एक रियेलिटी को ही देख सकते हैं । 

यह मूवी टाइम ट्रेवलिंग पर आधारित है । इसमें एक घटना 1964 में घटती है और दूसरी घटना उसके ठीक 60 साल बाद वसंत और अरण्या के साथ घटती हैं ।

इन घटनाओं में एक स्टेच्यू, सुपरमून और टाइम ट्रेवलिंग एक्सपेरिमेंटल जगह का अहम रोल होता हैं ।

वसंत और अरण्या वीकेंड पर अपने नए अपार्टमेंट में जाते है, जो शहर से दूर, एक बीच के करीब, शांत कस्बे में हैं । उनके अलावा वहाँ कोई और नही होता । 

वहाँ उनके साथ रहस्यमय घटनाएं होने लगती हैं । उनको लगता है कि उनके घर के सामने वाले घर मे कोई हैं । वो चेक करते है और चौक जाते हैं ।

सामने वाले घर मे हूबहू उनके जैसा ही एक कपल मौजूद हैं और वो घर भी बिल्कुल उनके घर जैसा हैं। घर मे रखा सारा सामान हूबहू उनके घर जैसा ही हैं । उनके घर मे होने वाली घटनाएं भी बिल्कुल सामने वाले घर के जैसी हो रही हैं । 

दोनो डर जाते है और वहाँ से निकलने की कोशिश करते है लेकिन निकल नही पाते । उनकी कार एक डार्क स्पॉट पर जाकर गुम हो जाती है और वो खुद को वापिस उसी जगह पाते हैं, जहाँ पहले थे  यानी वो गोल गोल घूमते रहते है, एक फेरिस व्हील की तरह ।

यह डार्क स्पॉट दरअसल एक वर्महोल होता है और टाइम ट्रेवलिंग पोर्टल की तरह काम करता हैं। दोनो उस पोर्टल को जब भी कार से क्रोस करते है वो एक दूसरी टाइम लाइन में पहुँच जाते हैं, लेकिन उसी जगह पर, बिल्कुल एक लूप की तरह ।

धीरे धीरे वसंत को समझ आता है की वो डार्क स्पॉट एक टाइम ट्रेवल पोर्टल हैं । जितनी बार उससे गुजरोगे, उतनी बार ही आप एक नई टाइम लाइन में पहुँच जाओगे ।

इसकी शुरुआत तब होती है जब वहां की लाइट फ्लिकर होती है और चली जाती हैं। दोनो जनरेटर ऑन करते है उसी समय लाइट दुबारा फ्लिकर होती हैं । 

शुरू में उनको लगता है कोई उनके साथ प्रेंक कर रहा हैं लेकिन  बाद में उन्हें समझ आ जाता है कि वो किसी लूप में फंस चुके है और बार बार अपनी टाइम लाइन से जम्प कर किसी दूसरी टाइम लाइन के हूबहू अपने जैसे ही दूसरे वर्जन को देख रहे हैं ।  

घड़ी में टाइम देखने से पता चलता है कि वो रिवर्स टाइम लाइन में भी जम्प कर रहे हैं । यानी दोनो रेंडमली पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर की किसी भी टाइम लाइन से स्विच हो रहे होते हैं ।

वसंत और अरण्या दोनो साथ साथ टाइम लाइन में जम्प होते है लेकिन गड़बडी तब होती है जब एक गलतफहमी की वजह से अरण्या गुस्सा होकर अकेले ही उस डार्क स्पॉट को क्रॉस कर गायब हो जाती है । 

वसंत बार बार उस डार्क स्पॉट को क्रोस करके अरण्या के पास जाना चाहता हैं, लेकिन उसे ऐसी कोई टाइम लाइन नही मिलती है जहां अरण्या अकेली हो, सभी टाइम लाइन में दोनो साथ होते हैं ।

दोनो एक दूसरे को अलग अलग टाइम लाइन में जाकर ढूंढते हैं । 

एक टाइम लाइन में अरण्या वसंत से मिलती है । लेकिन क्या वो अरण्या किसी और टाइम लाइन की अरण्या हैं या प्राइम अरण्या हैं ? इसे आप मूवी देखकर समझे ।

मूवी में अलग अलग टाइम लाइन की वजह से जहाँ शुरू में कुछ समझ नही आता वहाँ अंत तक सभी दृश्य आपस मे स्विच हो जाते है और टाइम लाइन की अलग अलग घटनाएं समझ आने लगती हैं । लेकिन इसके बावजूद कुछ घटनाएं बाकी रह जाती हैं....
यानी कि पार्ट टू आएगा ।

अगर आप टाइम ट्रेवलिंग मूवीज के शौकीन है तो यह मूवी आपको निराश नही करेगी । कुछ चीजो को छोड़ दे तो मूवी मास्टरपीस हैं ।

शुक्रिया । 

Black (2024)
Hindi Tamil
Thriller, Sci-Fi
1h 57m
7.1/10

Prime Video/Telegram

  • Written By:
    Author Image

    Abdul Wahab

    जयपुर, राजस्थान निवासी अब्दुल वहाब एक उत्साही सिनेमा प्रेमी, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फिल्म समीक्षक हैं। वे सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल मंचों पर फिल्मों, वेब सीरीज़ और सिनेमाई बारीकियों पर अपने निष्पक्ष और शोधपरक 'फिल्म रिव्यू'  साझा करने के लिए जाने जाते हैं। सिनेमा के प्रति उनका गहरा लगाव और फिल्मों का विश्लेषणात्मक मूल्यांकन ही उनकी मुख्य पहचान है, जो उनके लेखों को आम पाठकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है।

No comments